Aartis/Vishnu/Om Jai Narasimha
Vishnu

Om Jai Narasimha

ॐ जय नरसिंह हरे

Aarti of Lord Narasimha, the fierce half-man half-lion avatar of Vishnu who saved devotee Prahlad.

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे जन का ताप हरे ॐ जय नरसिंह हरे तुम हो दीन दयाला, भक्तन हितकारी प्रभु भक्तन हितकारी अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर प्रकटे भय हारी ॐ जय नरसिंह हरे हिरण्यकशिपु दैत्य को, मारी नख डारी प्रभु मारी नख डारी प्रह्लाद बचाई प्रभु ने, प्रह्लाद बचाई प्रभु ने भक्ति अपारी ॐ जय नरसिंह हरे सबके ह्रदय विदारण, दुष्ट जियों मारी प्रभु दुष्ट जियों मारी दास जान अपनायो, दास जान अपनायो जन पर कृपा करी ॐ जय नरसिंह हरे ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे प्रभु माला पहिनावे शिवजी जय जय कहकर, शिवजी जय जय कहकर पुष्पन बरसावे ॐ जय नरसिंह हरे जो जन ध्यावत है प्रभु, पार हो जावे प्रभु पार हो जावे नरसिंह की आरती, नरसिंह की आरती जो कोई गावे ॐ जय नरसिंह हरे
← More Vishnu Aartis

🙏 || जय विष्णु ||