Aartis/Vishnu/Jai Badrinath
Vishnu

Jai Badrinath

जय बदरी विशाल

Sacred aarti of Lord Badrinath, sung daily at the famous Badrinath temple in the Himalayas, one of the Char Dhams.

पवन मंद सुगंध शीतल, हेम मंदिर शोभितम् निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् शेष सुमिरन करत निशदिन, धरत ध्यान महेश्वरम् वेद ब्रह्मा करत स्तुति, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् पवन मंद सुगंध शीतल... शक्ति गौरी गणेश शारद, नारद मुनि उच्चारणम् जोग ध्यान अपार लीला, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् पवन मंद सुगंध शीतल... इन्द्र चन्द्र कुबेर धुनि कर, धूप दीप प्रकाशितम् सिद्ध मुनिजन करत जय जय, बद्रीनाथ विश्वम्भरम् पवन मंद सुगंध शीतल... यक्ष किन्नर करत कौतुक, ज्ञान गंधर्व प्रकाशितम् श्री लक्ष्मी कमला चँवर ढोल, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् पवन मंद सुगंध शीतल... कैलाश में एक देव निरंजन, शैल शिखर महेश्वरम् राजयुधिष्ठिर करत स्तुति, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् पवन मंद सुगंध शीतल... श्री बद्रीजी के पंच रत्न, पढ़त पाप विनाशनम् कोटि तीर्थ भवेत् पुण्य, प्राप्यते फलदायकम् पवन मंद सुगंध शीतल, हेम मंदिर शोभितम् निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्
← More Vishnu Aartis

🙏 || जय विष्णु ||