Aartis/Vishnu/Jai Surya Dev
Vishnu

Jai Surya Dev

जय कश्यप नंदन

Aarti of Lord Surya, the Sun God, who illuminates the three worlds and dispels darkness and disease.

ॐ जय कश्यप नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन त्रिभुवन तिमिर निकन्दन, भक्त हृदय चन्दन ॐ जय कश्यप नन्दन सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी दुःखहारी सुखकारी, मानस मलहारी ॐ जय कश्यप नन्दन सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली अघ दल दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली ॐ जय कश्यप नन्दन सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी विश्व विलोचन मोचन, भव बन्धन भारी ॐ जय कश्यप नन्दन कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा सेवत सहज हरत अति, मनसिज सन्तापा ॐ जय कश्यप नन्दन नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू पीड़ा हारी वृष्टि विमोचन सन्तत, परहित व्रतधारी ॐ जय कश्यप नन्दन श्री सूर्यदेव की आरती, जो कोई नर गावे करत सूर्य प्रसन्न सदा, सुख सम्पत्ति पावे ॐ जय कश्यप नन्दन
← More Vishnu Aartis

🙏 || जय विष्णु ||