Aartis/Vishnu/Jai Tulsi Mata
Vishnu

Jai Tulsi Mata

जय जय तुलसी माता

Aarti of the sacred Tulsi plant, revered as a form of Goddess Lakshmi and dear to Lord Vishnu.

Share:WhatsAppTwitter
जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता सब जग की सुखदाता, सबकी वर माता जय तुलसी माता सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता जय तुलसी माता बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता जय तुलसी माता हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता जय तुलसी माता लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में मानव लोक तुम्हीं से, सुख सम्पत्ति पाता जय तुलसी माता हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता जय तुलसी माता

🙏 || जय विष्णु ||