
Aarti Radha Ji Ki
आरती श्री वृषभानुसुता की
Beautiful aarti of Radha Rani, the beloved of Lord Krishna and daughter of King Vrishabhanu.
आरती श्री वृषभानुसुता की
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की
त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि
विमल विवेकविराग विकाशिनि
पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि
सुन्दरतम छवि सुन्दरता की
आरती श्री वृषभानुसुता की
मुनि मन मोहन मोहन मोहनि
मधुर मनोहर मूरति सोहनि
अविरल प्रेम अमिय रस दोहनि
प्रिय अति सदा सखी ललिता की
आरती श्री वृषभानुसुता की
सन्तत सेव्य सत मुनि जन की
आकर अमित दिव्य गुण गण की
आकर्षिणी कृष्ण तन मन की
अति अमूल्य सम्पति समता की
आरती श्री वृषभानुसुता की
कृष्णात्मिका कृष्ण सहचारी
चिन्मया वृन्द विपिन विहारिणि
जग जननी जग दुख निवारिणी
आदि अनादि शक्ति विभूता की
आरती श्री वृषभानुसुता की
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की
ॐ
← More Krishna Aartis
🙏 || जय कृष्ण ||

Krishna
कृष्ण • The Supreme Personality of Godhead
More Krishna Aartis
Aarti Kunj Bihari Ki
आरती कुंजबिहारी की
Om Jai Jagdish Hare
ॐ जय जगदीश हरे
Yashomati Maiya Se
यशोमति मैया से
Jai Bhagavad Gita
जय भगवद् गीते
Aarti Gau Mata Ki
आरती गौ माता की
Shri Khatu Shyam Aarti
ॐ जय श्री श्याम हरे
Aarti Govardhan Maharaj
श्री गोवर्धन महाराज की आरती
Aarti Radha Rani
आरती राधा रानी की
Aarti Banke Bihari
बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ
Aarti Dwarkadish
द्वारकाधीश की आरती