
Aarti Gau Mata Ki
आरती गौ माता की
Aarti of the sacred cow mother (Gau Mata), revered in Hinduism as embodying all deities and divine blessings.
आरती श्री गैय्या मैय्या की
आरती हरनि विश्व धैय्या की
अर्थकाम सद्धर्म प्रदायिनी
अविचल अमल मुक्तिपद दायिनी
सुर मानव सौभाग्य विधायिनी
प्यारी पूज्य नन्द छैय्या की
आरती श्री गैय्या मैय्या की
अखिल विश्व प्रतिपालिनी माता
मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता
रोग शोक संकट परित्राता
भवसागर हित दृढ नैय्या की
आरती श्री गैय्या मैय्या की
आयु ओ आरोग्य विकाशिनी
दुःख दैन्य दारिद्र्य विनाशिनी
सुष्मा सौख्य समृद्धि प्रकाशिनी
विमल विवेक बुद्धि दैय्या की
आरती श्री गैय्या मैय्या की
सेवक हो चाहे दुखदायी
सम पय सुधा पियावति मायी
शत्रु मित्र सबको सुखदायी
स्नेह स्वभाव विश्व जईय्या की
आरती श्री गैय्या मैय्या की
आरती हरनि विश्व धैय्या की
ॐ
← More Krishna Aartis
🙏 || जय कृष्ण ||

Krishna
कृष्ण • The Supreme Personality of Godhead
More Krishna Aartis
Aarti Kunj Bihari Ki
आरती कुंजबिहारी की
Om Jai Jagdish Hare
ॐ जय जगदीश हरे
Yashomati Maiya Se
यशोमति मैया से
Jai Bhagavad Gita
जय भगवद् गीते
Aarti Radha Ji Ki
आरती श्री वृषभानुसुता की
Shri Khatu Shyam Aarti
ॐ जय श्री श्याम हरे
Aarti Govardhan Maharaj
श्री गोवर्धन महाराज की आरती
Aarti Radha Rani
आरती राधा रानी की
Aarti Banke Bihari
बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ
Aarti Dwarkadish
द्वारकाधीश की आरती