Aartis/Durga/Om Jai Gange Mata
Durga

Om Jai Gange Mata

ॐ जय गंगे माता

Aarti of the sacred river Ganges personified as a goddess, sung daily at Haridwar and Varanasi ghats.

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॐ जय गंगे माता चन्द्र सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ॐ जय गंगे माता पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता ॐ जय गंगे माता एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता ॐ जय गंगे माता आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता ॐ जय गंगे माता
← More Durga Aartis

🙏 || जय दुर्गा ||