
Jai Ahoi Mata
जय अहोई माता
Aarti of Ahoi Mata, sung on Ahoi Ashtami by mothers praying for the well-being and long life of their children.
जय अहोई माता, जय अहोई माता
तुमको निसदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता
जय अहोई माता
ब्रह्माणी रुद्राणी कमला, तू ही है जग माता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
जय अहोई माता
माता रूप निरंजन, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता
जय अहोई माता
तू ही पाताल बसन्ती, तू ही है शुभदाता
कर्म प्रभाव प्रकाशक, जगनिधि से त्राता
जय अहोई माता
जिस घर थारो वासा, वहीं में गुण आता
कर न सके सोई कर ले, मन नहीं घबराता
जय अहोई माता
तुम बिन सुख न होवे, पुत्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, तुम बिन नहीं आता
जय अहोई माता
शुभ गुण सुन्दर युक्ता, क्षीर निधि जाता
रतन चतुर्दश तोकूँ, कोई नहीं पाता
जय अहोई माता
श्री अहोई माँ की आरती, जो कोई गाता
उर उमंग अति उपजे, पाप उतर जाता
जय अहोई माता
ॐ
← More Durga Aartis
🙏 || जय दुर्गा ||

Durga
दुर्गा • The Invincible Goddess
More Durga Aartis
Jai Ambe Gauri
जय अम्बे गौरी
Durga Aarti
दुर्गा आरती
Jai Parvati Mata
जय पार्वती माता
Jai Santoshi Mata
जय संतोषी माता
Jai Vaishnavi Mata
जय वैष्णवी माता
Om Jai Gange Mata
ॐ जय गंगे माता
Jai Shitala Mata
जय शीतला माता
Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
अम्बे तू है जगदम्बे काली
Aarti Yamuna Mata
ॐ जय यमुना माता
Aarti Narmada Mata
ॐ जय नर्मदा माता
Aarti Annapurna Mata
जय अन्नपूर्णा माता
Aarti Vindhyeshwari Mata
जय विंध्येश्वरी माता
Aarti Bagalamukhi Mata
जय बगलामुखी माता
Aarti Shakambhari Mata
जय शाकम्भरी माता