
Aarti Mehandipur Balaji
मेहंदीपुर बालाजी की आरती
Aarti of Shri Mehandipur Balaji, the powerful Hanuman temple in Dausa district, Rajasthan. Famous for its spiritual healing rituals, the temple draws lakhs of devotees especially on Tuesdays and Saturdays. The aarti recounts Hanuman's heroic deeds from the Ramayana and specifically mentions Mehandipur as his divine abode.
ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा।
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा।
ॐ जय हनुमत वीरा।
पवन पुत्र अंजनी सुत, महिमा अति भारी।
दुःख दारिद्र मिटाओ, संकट भय हारी।
ॐ जय हनुमत वीरा।
बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो।
देवन स्तुति कीन्हीं, तबहीं छोड़ दियो।
ॐ जय हनुमत वीरा।
कपि सुग्रीव राम संग, मैत्री करवाई।
बालि बल मरवाय कपिशहिं, गद्दी दिलवाई।
ॐ जय हनुमत वीरा।
जारि लंक सिय सुधि ले आये, वानर हर्षाये।
कारज कठिन सुधारे, रघुवर मन भाये।
ॐ जय हनुमत वीरा।
शक्ति लगी लक्ष्मण के, भारी सोच भयो।
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो।
ॐ जय हनुमत वीरा।
रामहिं ले अहिरावण, जब पाताल गयो।
ताहि मारि प्रभु लाय, जय जयकार भयो।
ॐ जय हनुमत वीरा।
राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी।
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी।
ॐ जय हनुमत वीरा।
श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत इन्द्र हर्षित मन, वांछित फल पावे।
ॐ जय हनुमत वीरा।
ॐ
← More Hanuman Aartis
🙏 || जय हनुमान ||

Hanuman
हनुमान • The Eternal Devotee